50 साल के शख्स ने बर्थडे के बहाने 3 बच्चियों को बुलाया घर, किया रेप
मोहाली। पंजाब के मोहाली में 50 साल के एक शख्स की करतूत सामने आई है। अधेड़ ने तीन मासूम बच्चियों को अपने जन्मदिन के बहाने पहले घर पर बुलाया। फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर एक बच्ची से रेप किया, जबकि दो के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
5 साल से किराए पर रहता है आरोपी
पेशे से पेंटर 50 साल का रमेश चौहान पिछले करीब 5 साल से गांव में एक किराए के घर रहता है। पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि रात में तीनों लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान रमेश ने जन्मदिन का बहाना बना कर उनको घर में बुलाया। रमेश ने बच्चियों को नशीली पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। करीब 3 घंटे तक बच्चियों को बंधक बना कर रखा।
चंगुल से छूटकर घर पहुंची एक बच्ची, सुनाई आपबीती
पीड़िता की मां के मुताबिक, सात साल की बच्ची किसी तरह अधेड़ के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद एक बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। रमेश चौहान के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।