UP News: नहाते समय नदी में डूबे दो भाई, पानी से निकालकर ले जाया गया अस्पताल, नहीं बचाई जा सकी जान
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में रविवार को नदी में स्नान करते समय दो सगे भाई डूब गए। दोनों को डूबता देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए लेकिन उन्हें बचा नहीं सके।
दोनों भाइयों को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों भाइयों की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज इलाके के महोगढी गांव के रहने वाले लव कुश केसरी रहते चौराहा पर अपनी दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर में लव कुश अपने दुकान पर चले गए थे।
इस दौरान उनका 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य और 60 वर्षीय बेटा रुद्र सेवटी नदी के दुर्गा घाट पर स्नान करने के लिए चले गए। परिवार वालों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इधर स्नान करते समय दोनों बालक गहरे पानी में चले गए।
दोनों बालकों को डूबता देख वहां समीप में मौजूद लोग जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद कुछ लोग नदी में चलांग लगा दिए लेकिन तब तक दोनों बालक गहरे पानी में समा गए थे।
बाद में काफी देर तक नदी में दोनों की तलाश की जाती रही। काफी देर बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। उसके बाद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई पढ़ने में काफी अच्छे थे। लक्ष्य कक्षा 3 में और रुद्र कक्षा 1 में पढ़ रहा था। दो बेटों की मौत हो जाने के बाद लव कुश और उसकी पत्नी तथा परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications