UP News: डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे मासूम भाई-बहन, फिर जो हुआ उसे सुनकर लोग कर रहे तारीफ
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में दबंगों द्वारा भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर दो मासूम भाई-बहन सोमवार को मिर्जापुर जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंच गए।
मासूम बच्चों को देखकर जिलाधिकारी प्रियंका रंजन भी हैरान रह गईं। उन्होंने कुर्सी से उठकर बच्चों से पूछताछ की उसके बाद बच्चों को कंबल और चॉकलेट दिया। साथ ही बच्चों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने के साथ ही उन्हें सरकारी गाड़ी से उनके घर भिजवाया।

मामले को लेकर जनपद वासियों द्वारा जिलाधिकारी की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम को फोन कर बच्चों से जुड़े जमीन के मामले में तत्काल समाधान करने का निर्देश भी दिया।
दरअसल, सोमवार को जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याओं को सुन रही थी। इसी दौरान हलिया विकासखंड के सिकटा के रहने वाले पिंटू की 12 साल की बेटी रेखा और 8 साल का बेटा अंकित कलेक्ट्रेट पहुंचे।
बच्चों को देखकर जिलाधिकारी हैरान रह गईं। जिलाधिकारी ने बच्चों से समस्याओं को पूछा तो बच्चों ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने के बाद में काफी परेशान हैं।
बच्चों की फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल लालगंज एसडीएम को फोन कर मामले से अवगत कराया। मामले से अवगत कराने के साथ ही उन्होंने प्रकरण की जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होंने चॉकलेट मंगाई और बच्चों को चॉकलेट का पैकेट तथा कंबल दिया। उसके बाद नाजिर की सरकारी गाड़ी को मंगवाने के बाद गाड़ी से बच्चों को उनके घर भिजवाया।












Click it and Unblock the Notifications