ट्रक दुकान में घुसा, एक व्यक्ति की मौत तीन घायल, लोगों ने बस में की तोड़फोड़, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार की एक ट्रक पेड़ में टक्कर होने के बाद सड़क के किनारे स्थित घरों में जा घुसा। ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

इस दौरान कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। घटना से गुस्सा आए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने एक रोडवेज बस को भी रोक लिया और उसमें भी जमकर तोड़फोड़ की।

Uncontrolled truck rammed into shop in Mirzapur

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा किसी तरह सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया गया। धरना प्रदर्शन और रोडवेज बस में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।

पांच दुकानदारों की दुकान क्षतिग्रस्त
यह पूरी घटना मिर्जापुर जिले के चौसा मोड़ की है। बताया जा रहा है कि चौसा मोड़ पर पप्पू गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता और राकेश गुप्ता के साथ ही गोविंद गुप्ता और सुजीत मौर्य की दुकानें हैं। सोमवार को इन सभी लोगों की दुकानें खुली थीं।

दुकान पर ग्राहक भी मौजूद थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक वहां पहुंचा। ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क किनारे पेड़ से टकरा दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और फिर दुकानों में जा घुसा। पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भी ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने के साथ ही रोडवेज की बस में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कुछ यात्री भी घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। दुर्घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौजूदा समय में माहौल शांत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+