मिर्जापुर: जिसे बांधी थी राखी उसने ही की घिनौनी हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक ठेकेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, घटना के समय महिला का पति अपने गांव चला गया था और इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती किया। बीते रक्षाबंधन पर्व पर पीड़िता

मिर्जापुर, 26 अगस्त: मिर्जापुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला जिस व्यक्ति को भाई मानते हुए राखी बांधी थी, उसी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति महिला के पति का दोस्त भी है और घर में अकेला पाकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Mirzapur police katara kotwali news

घर में अकेली थी पीड़िता, गांव गया था पति
दरअसल मिर्जापुर में एक विभाग में जेई के पद पर तैनात महिला अपने पति के साथ मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली अंतर्गत एक इलाके में किराए के मकान में रहती है। मिर्जापुर में रहने के दौरान महिला के पति की दोस्ती कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी गोसाईं तालाब निवासी सुहैल खान नामक एक ठेकेदार से हो गई। महिला के पति के साथ ठेकेदार उसके घर भी आता जाता था। आरोप है कि मंगलवार को महिला का पति अपने गृह जनपद गया था। रात करीब 11 बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा।

मुंहबोले भाई को देखकर महिला ने खोल दिया दरवाजा
पीड़िता घर पर अकेली थी और मुंहबोले भाई को देखकर वह दरवाजा खोल दी। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर वह पीड़ित के साथ मारपीट भी करने लगा। खुद का बचाव करते हुए पीड़िता ने नाखून से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बुधवार को पति के साथ पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल के बाद बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते रक्षाबंधन पर्व पर पीड़िता द्वारा ठेकेदार को राखी बांधी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। फिलहाल इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सुहैल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+