पैंट में सांप: सोते समय युवक के पैंट में घुसा काला सांप, जान‍िए क्‍या हुआ फिर?

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक के पैंट में सांप घुस गया। हिम्मत दिखाते हुए युवक तीन घंटे तक उसी अवस्था में खंभा पकड़े खड़ा रहा। तीन घंटे बाद सपेरे ने आकर सांप को उसके पैंट से निकालकर काबू में किया। तब जाकर युवक की जान बची। मामला मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Recommended Video

    सोते समय युवक के पैंट में घुस गया जहरीला सांप, 3 घंटे तक खंभे को पकड़ यूं ही खड़ा रहा, फिर...
    विद्युतीकरण योजना का काम कर रहा था युवक

    विद्युतीकरण योजना का काम कर रहा था युवक

    दरअसल, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव में कार्य कराया जा रहा है। विद्युतीकरण योजना के तहत कुल आठ मजदूर आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युतीकरण कार्य के दौरान निवास करते हैं। रात में विश्राम के दौरान भोजन के बाद सभी मजदूर उसी आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में स्थित फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहे थे कि तभी प्रयागराज जनपद के मांडा स्थित खुरमा गांव निवासी मजदूर लवलेश कुमार 28 वर्ष के पैंट में तड़के करीब तीन बजे जहरीला सांप घुस गया।

    पैंट ढीला कर खड़ा रहा श्रमिक

    पैंट ढीला कर खड़ा रहा श्रमिक

    पैंट में सांप होने का आभास होने पर श्रमिक ने अपने पैंट को ढीला कर दिया और खंभा पकड़कर धीरे-धीरे खड़ा हो गया। पास में ही सो रहे अन्य श्रमिकों को भी घटना की जानकारी दी। मजदूरों ने आनन-फानन में ग्राम प्रधान सुजीत कुमार सिंह को कराया। मौके पर पहुंचे डोहरी प्रधान ने सांप पकड़ने की कला में माहिर सपेरे महेश सिंह को मौके पर बुला लिया। युवक के पैंट को धीरे-धीरे कैंची की मदद से काटकर किसी तरह छह बजे सांप को बाहर निकाला गया, तब जाकर युवक की जान बच सकी। सांप को सपेरे ने मिट्टी की हांड़ी में बंद कर दिया।

    पैंट से निकला सांप, बची युवक की जान

    पैंट से निकला सांप, बची युवक की जान

    पंचायत सदस्य महेश सिंह के मुताबिक, रात में एक सांप मजदूर की शर्ट से होते हुए उसके जींस पैंट में घुस गया। तीन घंटे तक मजदूर खंभा पकड़ कर खड़ा रहा। सुबह सपेरे को बुलाया गया, तब जा कर सांप निकला। इसके बाद उसकी जान बच सकी। इस मामले की जानकारी जिनको भी हुई, वो हैरान रह गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+