मिर्जापुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटी, एक ही परिवार 6 लोग डूबे

मिर्जापुर, 08 सितंबर: यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। अखाड़ा घाट पर स्नान करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर आ रही नाव गंगा में पलट गई। नाव सवार नाविक समेत 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से नाविक और पांच दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। वहीं, छह लोग लापता हो गए हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

Six people of a family drown in Ganga river in Mirzapur

झारखंड के रांची से मिर्जापुर आया था परिवार

बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची से एक परिवार के 11 लोग मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के लिए आए थे। बुधवार को विंध्याचल में दर्शन पूजन करने से पहले सभी गंगा घाट स्नान करने के लिए गए। परिवार के सभी लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे तो वहां पर कीचड़ था, इसलिए गंगा स्नान करने के लिए सभी नाव पर सवार होकर गंगा पार गए।

स्नान करने के बाद सभी लोग नाव पर सवार होकर वापस आ रहे थे, तभी बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। इस बीच नाव गंगा में पलट गई। नाविक समेत सभी 12 लोग गंगा नदी में गिर गए। चीख-पुकार सुनकर किनारे मौजूद महिलाओं ने गंगा में कूदकर पांच लोगों को गंगा से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। रितिका कुमारी, राजेश कुमार तिवारी, भोला तिवारी, विकास तिवारी, सुधीर कुमार यादव, नाविक गौतम निषाद बचाए गए हैं। अनिशा, खुशबू, गुड़िया, शौर्य, सत्यम, आराध्या लापता हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे छह लोगों की तलाश में जुटी है। डीआईजी, डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+