समाजवादी पार्टी अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है, अखिलेश यादव CEO और शिवपाल यादव ट्रेनर- मझवां में सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अखिलेश यादव हैं और इसके ट्रेनर शिवपाल यादव हैं।
अपने संबोधन शुरू करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मौजूद जनसभा को एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी गई। उसके बाद उन्होंने कहा कि फर्क साफ है आज भाजपा की एनडीए की सरकार डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य में काम कर रही है। अब हमारा विंध्य क्षेत्र विकास के लिए हाथ नहीं फैलाता है बल्कि विकास स्वयं उनके पास आता है।

उन्होंने यह भी कहा कि याद करिए कभी यह क्षेत्र खनन माफिया और भू माफिया के लिए जाना जाता था और आज अच्छे जनप्रतिनिधि आप चुनते हैं, अच्छे सांसद चुनते हैं, अच्छे विधायक चुनते हैं तो आज मिर्जापुर की पहचान मां विंध्यवासिनी धाम के कोरिडोर भव्य कोरिडोर के लिए हो रही है। आज मां विंध्यवासिनी धाम में अपना स्वयं मिर्जापुर का मेडिकल कॉलेज है, आज इस क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एनडीए गठबंधन गाव गरीब किसान नौजवान महिलाए और समाज के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी कांग्रेस का इंडी गठबंधन कितना झूठ और फरेब इनके द्वारा कहा गया। इन्होंने कहा था खटाखट चुनाव के बाद क्या खटाखट से किसी को एक लाख रुपया मिला क्या किसी को पैसा मिला क्या आप समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से पूछो कि पैसा कहां गया?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बेटी के साथ गलत काम करने वाले सपा नेता के साथ हम लोगों ने क्या कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने कार्रवाई की तो आपने देखा होगा कि समाजवादी पार्टी के नेता किस प्रकार का व्यवहार करते दिखाई दिए इसके अलावा उन्होंने कन्नौज की घटना का भी जिक्र किया।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि इसीलिए मैं कह रहा हूं कि जहां दिखे सफाई वहां बिटिया घबराई। समाजवादी पार्टी माफिया और अपराधियों को पालने का प्रोडक्शन हाउस है। जहां पर हर दुर्दांत अपराधी, हर दुर्दांत माफिया, हर दुर्दांत दुष्कर्मी पैदा होता है। इसके सीईओ अखिलेश यादव हैं इनका ट्रेनर शिवपाल यादव हैं।
इसीलिए मैं आपसे कहने के लिए आया हूं कि यह माफिया और यह अपराधी किसी के नहीं हुए। जहां जाएंगे पूरी संपत्ति हड़प लेंगे गरीब को उजाड़ देंगे कमजोर वर्गों परअत्याचार करेंगे, बेटी और बहन की इज्जत पर हाथ डालने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications