मिर्जापुर: प्रियंका गांधी के रोड शो में दिखे ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के झंडे
Mirzapur News, मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार मिर्जापुर पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी के लिए रोड शो किया। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अपना दल कृष्णा गुट के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
मिर्जापुर में रोड शो करने पहुंची प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। सड़क की दोनों पटरियों पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। ढोल ताशे और डीजे के साथ निकले रोड शो में कांग्रेस विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पार्टी के ध्वज के साथ शामिल हुए। रोड शो के लिए पहुंची प्रियंका को विन्ध्याचल माता की चुनरी और कंतित शरीफ ख्वाजा इस्माइल चिश्ती दरगाह की चादर भेंट की गई।
यूपी के मिर्जापुर से कांग्रेस ने ललितेश त्रिपाठी पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रावर को ललितेश त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची और लोगों से वोट मांगी। मिर्जापुर में ललितेश त्रिपाठी का सीधा मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदावर राम चरित्र निषाद और एनडीए उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से है।
ये भी पढ़ें:- मिर्जापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े