Mirzapur News : परमहंस आश्रम में गोली लगने से एक साधु की मौत, आश्रम के बाहर पुलिस तैनात

Mirzapur के सक्‍तेशगढ़ में स्‍थित परमहंस आश्रम में गोली लगने से एक साधु की मौत और दूसरा घायल, आश्रम के बाहर पुलिस तैनात

मिर्जापुर, 28 जुलाई : मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ में स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह गोली लगने से एक साधु की मौत हो गई है जबकि दूसरा साधु का घायल हो गया। घायल साधु का उपचार चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में मौजूद थे। आश्रम में गोली चलने की सूचना देर से मिली उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच पड़ताल में आश्रम से दो तमंचे भी मिले हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किये। घटना के बारे में पुलिस अधिकारी भी अभी स्पष्ट रूप से कुछ बताने में बच रहे हैं।

paramhansha ashram

दोपहर तक पुलिस को घटना की नहीं मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 7:45 बजे आश्रम में गोली चली। गोली चलने की आवाज सुनकर आश्रम में मौजूद अन्य लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर मध्यप्रदेश के सिहोर थाना क्षेत्र के छितरी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय जीतन बाबा पुत्र सीताराम सिंह की मौत हो गई थी। गोली लगने से साधु की मौत होने के बाद आश्रम के लोगों द्वारा दोपहर तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आश्रम में पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि एक दूसरे साधु को भी गोली लगी हुई है। घायल साधु का नाम आशीष बाबा(46) बताया गया।

chandauli hospital

घायल साधु का चंदौली में चल रहा इलाज
घायल साधु को कहां भर्ती कराया गया इसके बारे में भी आश्रम के लोगों द्वारा पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस द्वारा मिर्जापुर और आसपास के अस्पतालों में पता लगाया गया तो पता चला कि घायल साधु को चंदौली में स्थित आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली पैर में लगी थी और अब वे खतरे से बाहर हैं। आश्रम में गोली चलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। वहीं इस बारे में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आश्रम में गोली लगने से जीवन बाबा की मौत हुई है जबकि एक दूसरे साधु जिनका नाम आशीष बाबा है, वे घायल हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+