UP News: कुएं में मिली मां-बेटी की लाश, ससुराल वालों ने बताया आत्महत्या, भाई बोला- झूठ बोल रहे ससुराल वाले

UP Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र में एक कुएं में महिला और उसकी 9 माह की बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, संत नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में गुरुवार को सुबह में गांव की रहने वाली 23 वर्षीय यशोदा पत्नी सुंदर पाल तथा 9 माह की बेटी यामिनी की लाश घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं में मिली। लाश मिलने के बाद स्‍थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

mother-and-daughter-found-in-a-well-in-this-condition-in-mirzapur-up

वहीं महिला और उसकी बेटी की मौत मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल वालों पर हत्या करके लाश को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया गया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार को ही यशोदा के पति द्वारा फोन करके यशोदा के गायब होने की सूचना दी गई थी।

सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग बुधवार को महिला के ससुराल पहुंच गए थे और लोगों ने काफी खोजबीन भी की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। महिला के मायके पक्ष के लोग रात भर उसकी खोजबीन करते रहे और आसपास के लोगों से भी बातचीत किए तो लोगों ने बताया कि यशोदा को किसी ने नहीं देखा।

मृतका के भाई सुभाष कुमार द्वारा आरोप लगाया गया की शादी के बाद से ही उसके जीजा उसकी बहन यशोदा को प्रताड़ित करते थे। उसने यह भी कहा की शादी के बाद से अक्सर जीजा मुंबई में ही रहते थे और मौजूदा समय में भी वह मुंबई में ही हैं। घर पर जेठ और सास द्वारा भी लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था।

इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुएं में महिला और उसकी बच्ची की लाश मिली है। ससुराल के लोगों द्वारा कुएं में कूद कर सुसाइड करने की बात कही जा रही है जबकि मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+