Mirzapur UP News: दो गांवों में पहुंचे मगरमच्छ, ग्रामीण डरे, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
बरसात के मौसम में जलाशय में पानी भर जाने के बाद मगरमच्छ भी अब गांव की तरफ पहुंच जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर जनपद का है। मिर्जापुर जनपद में सोमवार को दो गांव में मगरमच्छ पहुंच गए। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण डर गए।
हालांकि बाद में ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर मिर्जापुर के अदवा में स्थित जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिए। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।

पहला मामला मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में इंद्रपती का कच्चा मकान है। सोमवार को गांव के लोग अपना काम कर रहे थे इसी दौरान मकान के समीप 10 फीट लंबा एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया।
मगरमच्छ दिखाई देने के बाद यह बात गांव में फैल गई। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए वहां पर एकत्र हो गए। बाद में ग्रामीणों द्वारा फोन करके इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
गांव में मगरमच्छ पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद रेंजर अवध नारायण मिश्रा की निर्देश पर वन दरोगा अजय प्रकाश और वन कर्मचारी गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा रस्सी के सहारे मगरमच्छ को पकड़ा गया।
मगरमच्छ पकड़ने के बाद वन विभाग के अधिकारी उसे लेकर मिर्जापुर के अदवा में स्थित जलाशय में पहुंचे और उसे वहां पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसी तरह मिर्जापुर के द्रमंदगंज अहुगी कला गांव में भी मगरमच्छ दिखाई दिया। इस गांव में पशुपालक शंकर लाल कल अपनी बकरी को चारा देने जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने मगरमच्छ को देखा।
मगरमच्छ को देखने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ समीप में स्थित एक धान के खेत में चला गया। उसके बाद गांव वालों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ कर अदवा जलाशय में ले जाकर छोड़ दिए।












Click it and Unblock the Notifications