Mirzapur News: सिपाही ने युवक से कहा 'हमेशा तुम्हारे ही सपने देखता हूं', फिर कर दी ऐसी हरकत, हो गया सस्पेंड
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में यूपी पुलिस के सिपाही का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिपाही युवक को थप्पड़ जड़ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में जो पीड़ित युवक से बातचीत की गई तो उसने जो कुछ बताया वह बात अजीबोगरीब लगी।फिलहाल। उसकी बात सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे पर आयुष मोदनवाल की दुकान है। आयुष का कहना है कि एक दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था।
इसी दौरान रामविलास चौहान नामक एक सिपाही वहां पहुंचा। आयुष मोदनवाल का आरोप है कि सिपाही ने उसकी दुकान पर आकर उससे कहा कि "मैं हमेशा तुम्हारे ही सपने देखता हूं। सपने में तुम्हें देखने के चलते मैं खाना तक नहीं खा पा रहा हूं।"
इतना करते ही सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद लोगों ने इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
देखें Video-
इस पुलिसकर्मी को देखिए, कैसे एक गरीब दुकानदार को थप्पड़ जड़ रहा है. इनका सारा जुर्म गरीबों पर ही चलता है. मामला यूपी के मिर्जापुर का है. pic.twitter.com/5kAUyKQhk8
— Rahul kumar Vishwakarma (@Rahulku18382624) January 27, 2024
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मिर्जापुर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं पीड़ित युवक द्वारा जो बात बताई गई, उसे सुनकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि लग रहा है सिपाही का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की भी बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications