Mirzapur News: बेटी ने प्रेमी के लिए पिता की करवाई हत्या, शव को Toilet Tank में छिपाया
Mirzapur जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत जयपट्टी गांव में 4 अक्टूबर को हुए हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया, प्रेमी के लिए बेटी ने पिता की हत्या करवा दी थी
Mirzapur जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत जयपट्टी गांव में 4 अक्टूबर को हुए हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृत व्यक्ति की बेटी, बेटी के अधेड़ प्रेमी और प्रेमी के बेटे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि प्रेम में बाधक बनने के चलते बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी थी। इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आने के बाद तीनों को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ चुनार के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही थी जांच
दरअसल जयपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार की मंगलवार को घर से थोड़ी ही दूरी पर एक शौचालय टैंक में लाश मिली थी। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई थी। घटना के बाद ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मृतक के बेटे द्वारा गांव के रहने वाले रविंद्र पर शंका जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविंद्र को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले तो वह बरगलाने लगा लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया।

दोस्त की बेटी से करने लगा प्यार
मृतक संतोष और रविंद्र दोनों एक अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक दूसरे का घर आना जाना होता रहता था। संतोष के घर आते जाते समय रविंद्र ने उसकी बेटी सुमन से प्यार करने लगा। इसकी जानकारी जब संतोष को हुई तो वह अपनी बेटी को मारा-पीटा और रविंद्र को भी काफी गाली गलौज दिया। उसके बाद दोनों के दोस्ती में दरार आ गई। संतोष अपनी बेटी की शादी कहीं दूसरे जगह तय कर दिया था और अपनी बेटी को रविंद्र से दूर रहने के लिए दबाव बना रहा था।

हत्या करके शौचालय के टैंक में छिपा दिया शव
पुलिस की पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि फोन पर बातचीत करने के दौरान भी संतोष अपनी बेटी सुमन को डांटना फटकारना शुरू कर दिया था। हत्या के एक दिन पूर्व सायं काल रविंद्र और सुमन ने संतोष की हत्या करने का प्लान बनाया। अगले दिन संतोष शौच करने के लिए सिवान में गया था इसी दौरान घात लगाए रविंद्र ने उस पर रॉड से वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए रविंद्र अपने बेटे गौतम गौड़ के साथ मिलकर मृतक की डेड बॉडी को शौचालय टैंक में छुपा दिया। गुरुवार को घटना का खुलासा करने के बाद तीनों को न्यायालय में भेजा गय। वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम को दस हजार पुरस्कार की घोषणा भी एसपी मिर्जापुर द्वारा की गई।
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा ग्राम जयपट्टी कलां में एक व्यक्ति की हत्या तथा साक्ष्य मिटाने के नियत से शव को शौचालय के सीवर में छिपाने के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #SP_Mzp @IPS_SantoshM की बाइट —#UPPolice #Mirzapur pic.twitter.com/Cd6Jfx4W4M
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) October 6, 2022












Click it and Unblock the Notifications