Mirzapur Love Story: ना उम्र देखी, ना रिश्ता! मिर्जापुर में अधूरी मोहब्बत की दर्दनाक कहानी, ऐसे हुआ The End
Mirzapur Love Stoy: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से प्रेम प्रसंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां समाज के डर और परिवार के विरोध के चलते दो बच्चों की मां और 22 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा लिया।
गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और जब यह बात आम हुई, तो गांववालों और परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। यह दबाव इतना बढ़ गया कि दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से इस घटना की जांच कर रही है।
तालाब के पास आम के पेड़ से लटकते मिले शव
यह घटना मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव की है। सोमवार सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब के पास आम के पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटकते मिले।
गांव में सुबह टहलने निकले लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया गया।
मौसेरा रिश्ता में Mirzapur Love Story
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक गोपाल दुबे की उम्र 22 साल थी और महिला गायत्री उर्फ गुड़िया दो बच्चों की मां थी। गायत्री मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली थी और रिश्ते में गोपाल की मौसी की बेटी लगती थी।
कुछ दिन पहले गायत्री गांव आई थी और तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला पहले से ही चर्चा में था और परिवार वाले इसे लेकर काफी नाराज थे।
बताया जा रहा है कि दोनों का प्यार समाज को कबूल नहीं था। महिला की शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी थे, जबकि युवक कुंवारा था। उम्र का अंतर और रिश्ते की मर्यादा भी इस प्रेम में बड़ी बाधा बन गई थी।
परिवार और समाज के तानों से परेशान होकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। गांव में इस घटना के बाद मातम पसर गया है और लोग समाज के कठोर रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।
परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के ससुराल और मायके पक्ष दोनों को दे दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी।
फिलहाल गांव में शोक की लहर है और दोनों परिवार सदमे में हैं। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि समाज की बंदिशें कई बार जिंदगी से बड़ी हो जाती हैं।
अमरोहा में भी सामने आई ऐसी ही एक Love Story
इससे पहले अमरोहा में भी ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई थी, जहां 17 साल के किशोर को 26 साल की शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ किशोर के साथ रहने लगी है।
महिला ने साफ कहा है कि किशोर के बालिग होते ही वह उससे शादी करेगी। समाज में ऐसे रिश्तों को लेकर भले ही उंगलियां उठती हों, लेकिन प्रेम का साहस कई बार समाज की सीमाओं को लांघ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications