आधी रात को नींद में पति-पत्नी के साथ हुआ भयानक हादसा, दोनों की हो गई दर्दनाक मौत

Mirzapur news, मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित चित्त विश्राव गांव तिराहे के पास सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर से सोनभद्र डाला जा रहा ट्रक ने बिजली के पोल से टकराते हुए एक मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से मकान धराशायी हो गया और उसमें सो रहे दंपती मलबे में दब गए जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तड़के चार बजे दोनों के शवों को बाहर निकाला। ट्रक में सवार 13 मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक,खलासी फरार हो गए।

कमरे में सो रहे थे दंपती

कमरे में सो रहे थे दंपती

अहरौरा थाना क्षेत्र के मोहरपुर के निवासी 45 वर्षीय मंगल शर्मा अपनी पत्नी के 38 वर्षीय पूनम शर्मा के साथ चित विश्राम तिराहे पर बने मकान में रहता था। यहां पर वह सैलून की दुकान चलाता था। रात को दुकान बंद कर दोनों बगल के कमरे में सो रहे थे।

बिजली के पोल में टक्कर ट्रक हुआ अनियंत्रित

बिजली के पोल में टक्कर ट्रक हुआ अनियंत्रित

सोनभद्र के डाला से गिट्टी लादकर गोरखपुर से ट्रक सोमवार की देर रात वापस लौट रहा था। रास्ते में बाबतपुर के पास जौनपुर से गेहूं की कटाई कर सोनभद्र जाने के लिए 13 मजदूर ट्रक पर सवार हो गए। ट्रक टेंगरा मोड़ के पास पहुंचा तो खलासी गाड़ी चलाने लगा। रात एक बजे अहरौरा थाना क्षेत्र के चित विश्राम तिराहे पर पहुंचने पर अनियंत्रित ट्रक पहले एक खड़ी ट्रक में टक्कर मारा। इसके बाद वह बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए मंगल शर्मा के मकान में घुस गया। इससेे मंगल शर्मा का मकान ढह गया। मकान ढहने से दोनों दंपती मलबे में दब गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद चार बजे मलबे में दबे दंपती के शव को बाहर निकाला गया।

13 मजदूर भी हुए घायल

13 मजदूर भी हुए घायल

हादसे में ट्रक में सवार 13 मजदूरों को भी हल्की चोटें आई। सोनभद्र के तेल मुड़वा निवासी 13 मजदूर जौनपुर के मरही गांव निवासी पंकज सिंह के घर गेहूं की कटाई करने गए थे। रात को घर लौटते समय ट्रक पर सवार हो गए। जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+