Mirzapur में बोले सीएम योगी-'पानी के लिए तरसाने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसा दें'
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग आपको एक एक बूंद पानी के लिए तरसाए थे उन्हें एक एक वोट के लिए

Mirzapur जनपद के छानबे विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आपको पानी के लिए तरसाए हैं उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए। उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है, ऐसे में मिर्जापुर कहां पीछे रह सकता है।
भारत में विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं, हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे, एम्स और आईआईटी सब कुछ तेजी से बन रहा है। कोई सोच सकता था कि करोड़ों की आबादी को सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का सूपड़ा तो साफ होना ही है। इसलिए सपा-बसप ने खुद को प्रचार से दूर रखा है। पहले युवाओं के हाथ में तमंचा हुआ करता था, लेकिन आज उनके पास टेबलेट्स हैं। हमारी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देने का लक्ष्य रखा है।
यहां गर्मी में मिर्जापुर में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाती थी। सिर पर घड़ा रखकर बहन-बेटियों को पानी लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। अब बेटियों को पानी लाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल जीवन मिशन के तहत सरकार हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाने का काम कराने जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि विंध्याचल के पास घाट बनाया जा रहा है। वाटरवेज के माध्यम से कोई भी सामान देश-विदेश के बाजार में भेजा जा सकता है। किसानों की सब्जियां, अनाज और अन्य उत्पाद भी देश के किसी भी बाजार में पहुंच सकेंगे। पूरे यूपी में विकास हो रहा है और जब उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है तो मिर्जापुर कैसे पीछे रह सकता है।
सीएम ने कहा कि जल्द ही मिर्जापुर में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनकर तैयार होगा। कालेज से दी जाने वाली डिग्री पर मां विंध्यवासिनी का चित्र होगा। विद्यार्थी जहां भी जाएंगे मां की तस्वीर के साथ ही मां का आशीर्वाद उनके साथ रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का भव्य निर्माण चल रहा है। मिर्जापुर जिला अब विकास की ऊंची उड़ान भर रहा है।
जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया था, आज उनको एक-एक वोट के लिए तरसाइए... pic.twitter.com/FYSPVo7Ta4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications