भदोही में बोले भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद, जनेऊ देखकर ब्राह्मणों को पीटता हूं, थाने को फूंकवा देता हूं

Mirzapur News, मिर्जापुर। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद (ramesh chandra bind) ने विवादित बयान देकर चुनावी सरगर्मी बढ़ी दी है। रमेश बिंद का विवादित ने बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान में रमेश बिंह थाने को आग लगाने और ब्राह्मणों को रोड पर घसीट-घसीट कर पिटवाने की धमकी दे रहे है।

'थाने को फूंकवा देता हूं'

'थाने को फूंकवा देता हूं'

भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद (ramesh chandra bind) ने भदोही में बिंद समाज की एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, मिर्जापुर में ब्राह्मण उनके नाम से कांपते हैं। बिंद समाज धन्नू बिंद की पिटाई से मौत होने पर पड़री थाने को फूंकवा दिया था। ब्राह्रमण पहले जो करते थे तो करते थे। अब एक ब्राह्रमण एक बिंद को पिटता है तो कोने-कोने में जनेऊ देखकर कर ब्राह्मणों की पिटाई करते है। एक बिंद को पिटने पर सैकड़ों ब्राह्मण को पिटवाते है। तब वे सही होते है।

प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने कहा

प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने कहा

रमेश चंद्र बिंद (ramesh chandra bind) द्वारा दिए गए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडिया वायरल होने के बाद उनके प्रतिद्वंदी रंगनाथ मिश्रा ने उन्हें ब्राह्मण विरोधी बताया है और कहा है कि अगर यह व्यक्ति भदोही से जीता तो ब्राह्मणों को दर-दर पीटा जाने लगेगा।

वायरल वीडियो काफी पुराना

वायरल वीडियो काफी पुराना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भाजपा के लोग संदिग्ध और फर्जी मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब का है जब रमेश बिंद बसपा में थे तो मिर्जापुर में आयोजित अपने समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की थी। वहीं रमेश बिंद का कहना है कि वायरल हुआ वीडियो उनका नहीं है। वीडियो में उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ब्राम्हण समाज के खिलाफ नहीं बोला।

ये भी पढ़ें:- मिर्जापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+