पार्टी में कनिका के संपर्क में आए दुष्यंत से मिली थीं अनुप्रिया पटेल, खुद को किया आइसोलेट

मिर्जापुर। अपना दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल लखनऊ में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम में राजस्थान के झालावाड़ से बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के साथ मौजूद थीं। दुष्यंत सिंह के कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल होने की बात सामने आने के बाद अनुप्रिया पटेल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक ट्वीट में दी है। दुष्यंत सिंह संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए। सदन में दुष्यंत के बगल में बैठे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है।

कनिका कपूर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव

कनिका कपूर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव

सिंगर कनिका कपूर शुक्रवार को कोरोना वायरस के टेस्‍ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 10 दिन पहले लंदन से वापस लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वह 100 से ज्‍यादा लोगों की गैदरिंग वाली एक पार्टी का हिस्‍सा भी बनी हैं। कनिका को लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर के साथ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह लखनऊ की एक हाई प्रोफाइल पार्टी में मौजूद थे। दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Kanika Kapoor से मिलीं थी Vasundhara Raje, अब खुद को किया Isolet | वनइंडिया हिंदी
    अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

    अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

    मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक कार्यक्रम में थी, जिसमें सहयोगी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। सावधानी के तौर पर सेल्फ आइसोलेशन में जा रही हूं। उन्होंने सरकार के आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करने की बात कही है। अनुप्रिया पटेल अभी मिर्जापुर से सांसद हैं। दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है। सदन में दुष्यंत के बगल में बैठे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है।

    लखनऊ, कानपुर और नोएडा को सैनिटाइज करने का निर्णय

    लखनऊ, कानपुर और नोएडा को सैनिटाइज करने का निर्णय

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर और नोएडा को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने लखनऊ सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रबन्धों के क्रियान्वयन में जन सहयोग की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+