UP News: टीन शेड में सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या, सुबह जागने पर परिवार में मची चीख-पुकार
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में बीती रात्रि में चारपाई पर सोते समय एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह में हुई उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में ले ली।
वहीं घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से कहासुनी भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत किए।

यह पूरी घटना मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के टेडुआ गांव की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सोहन यादव (52) सोमवार के रात्रि में गांव में ही आयोजित एक तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए गए थे। समझ से लौट के बाद वह घर के समीप बने टीन शेड में चारपाई पर सो गए।
रात में किसी समय अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और धारदार हथियार से सोहन यादव की गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह में सोहन यादव की बहू शीला यादव गाय भैंस को चारा डालने के लिए टीन शेड में गई तो वहां पर सोहन के बिस्तर में से खून निकलता देखकर वह चिल्लाने लगी।
उसके शोर मचाने के बाद परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications