दबंगों के खिलाफ न्याय के लिए भटक रही है बुजुर्ग महिला, पुलिस भी नहीं कर रही है सुनवाई

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बुजुर्ग महिला न्याय के लिए दर-बदर भटक रही है। लेकिन कानून प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दरअसल, दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला के घर में उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी के कपडे़ फाड़ दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भयभीत महिला जब संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे थाने से भगा दिया गया।

uttar pradesh meerut woman demand justice against goons

इतना ही नहीं दबंगों से समझौता करने की नसीहत भी पुलिस ने महिला को दे डाली। बुधवार को पीड़िता ने हमले की सीसीटीवी फुटेज मीडिया को सौंपते हुए एक एनजीओ संचालिका के साथ कमिश्नर से गुहार लगाई है। दरअसल, नरेश देवी नामक महिला थाना मेडिकल के मंगल पांडे नगर में रहती है। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में अजय चौहान नामक अपराधी प्रवृत्ति का एक युवक रहता है। जो कि उसके बेटे गोल्डी से द्वेष रखता है।

uttar pradesh meerut woman demand justice against goons

महिला का आरोप है कि अजय अपराधिक प्रवृत्ति का दबंग और गुंडागर्दी करने वाला युवक है। बीती 9 जनवरी को जब बुजुर्ग महिला अपने घर में थी तभी अजय अपने 8-10 दोस्तों के साथ घर में घुसा और तोड़फोड़ करने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला और उसकी बेटी को जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की। महिला की बेटी ने जब इसका विरोध किया तो उसके कपडे़ फाड़ दिए। आरोपी युवकों ने हाथ में धारदार हथियार और डंडे ले रखे थे।

आरोपी ने पीड़ित महिला के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना से भयभीत पीड़िता नरेश देवी ने 112 नंबर पर फोन किया। आरोप है कि पुलिस आई और घटना की जानकारी लेकर चली गई। इसके बाद वह थाने गई, लेकिन वहां भी उसकी किसी ने नहीं सुनी। इस संबंध में उसने उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आज महिला कमिश्नरी चौराहे पहुंची और वहां पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला की मदद कर रही एनजीओ की महिला पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मदद नहीं कर रही। इस मामले में आईजी और एडीजी से मिलकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+