मेरठः गंगा नदी में गोते लगाती हुई दिखी डॉल्फिन, वीडियो हुआ वायरल

मेरठ। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में लोगों की आवाजाही पूरी से ठप है, जिसके चलते प्रकृति का बेहद सुंदर रूप नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर आपको भी कई ऐसी तस्वीरें मिली होंगी, जिसमें बेहद सुंद प्राकृतिक नजारा देखने को मिला होगा। कहीं समुद्र किनारे हजारों कछुए आकर अंडे दे रहे हैं तो कहीं सड़कों पर हाथी घूमता हुआ नजर आ रहा है। लॉकडाउन के बाद जो स्थिति पैदा हुई उसके बारे में सोच पाना भी हमारे और आपके लिए बहुत मुश्किल है।

गंगा नदी में तैरती हुई दिखाई दे रही है डॉल्फिन

गंगा नदी में तैरती हुई दिखाई दे रही है डॉल्फिन

लॉकडाउन धरती के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में साबित हुआ है। यही कारण है कि नदियों से इंसानी गतिविधियों के चलते मुंह फेर लेने वाले जीव एक बार फिर दिखाई देने लगे। ऐसा ही एक बेहद सुन्दर नजारा मेरठ से आया है। मेरठ की गंगा नदी का साफ पानी डॉल्फिन को भा रहा है, अति दुर्लभ जानवरों की कगार पर पहुंच चुकी डॉल्फिन नदी में तैरती हुई दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी आकाश दीप बाधवान ने ट्विटर पर साझा किया। इस वीडियो में गंगा में तैरती डॉल्फिन की मस्ती किसी का भी दिल जीत लेगी। आकाश ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "गंगा नदी डॉल्फिन, हमारी राष्ट्रीय जलीय जानवर, जो कभी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी सिस्टम में रहती थी, अब लुप्तप्राय है। वे मीठे पानी में रहती हैं और आंखों के रूप में छोटे स्लिट्स होने की वजह से प्रैक्टिकल रूप से अंधी होती हैं। इन्हें मेरठ की गंगा में देखना एक बेहद अच्छा संकेत है।

मछुआरे कर लेते हैं इनका शिकार

मछुआरे कर लेते हैं इनका शिकार

बधावन ने यह भी कहा, 'इन जीवों का निवास स्थान काफी हद तक गंगा का इलाका है जहां मछलियां पानी में मौजूद हैं और जल धाराएं धीमी हैं। यहां घनी मानव आबादी में मछुआरे इन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं और उनके मांस और तेल के लिए अब भी कई बार उनका शिकार किया जाता है!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+