डॉक्टर पर भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, ऑन कैमरा दे डाली ये धमकी, देखिए वीडियो

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने मेरठ जिला अस्पताल की डॉक्टर किरण सिंह को सबके सामने पीटने की धमकी दी है। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एक एक मरीज के रिश्तेदार की शिकायत पर किरण से मिलने पहुंची थीं। बता दें कि मरीज के रिश्तेदार ने सुषमा से शिकायत की थी कि डॉक्टर किरण ने बिना जानकारी दिए उनकी महिला मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया।

UP Women Commission Dy Chairperson Sushma Singh threatens to a doctor Kiran Singh

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सुषमा सिंह मंगलवार को मेरठ आई थी। इस दौरान उन्होंने मेरठ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायतों की भी जांच की। बता दें कि एक शिकायत गीता नाम की महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल की डॉक्टर किरण के खिलाफ की थी। परिजनों ने बताया था कि डॉक्टर किरण ने बिना जानकारी दिए उनकी महिला मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद सुषमा ने डॉक्टर किरण को धमकाया और उन्हें पीटने की धमकी भी दी। सुषमा सिंह का डॉक्टर को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP Women Commission Dy Chairperson Sushma Singh threatens to a doctor Kiran Singh

सुषमा बिना किसी झिझक के कैमरे पर महिला डॉक्टर को बदतमीज और वाहियाद तक कह देती हैं और उनसे ऊंची आवाज में बात न करने के लिए धमकाती भी हैं। इतना ही नहीं सुषमा डॉक्टर किरण की बर्खास्तगी का लेटर बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को तलब करने तक के लिए कहती दिख रही हैं। दरअसल विवाद इस बात को लेकर है कि मरीज के ऑपरेशन से पहले उनके परिवारजनों से सहमति नहीं ली गई, जबकि डॉक्टर किरण का कहना है कि सहमति जरूर ली गई होगी। वे यहां स्पष्ट नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने परिजनों को सहमति की औपचारिकताओं के लिए संबंधित विभाग में भेजा भी था। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन बिना परिजनों की सहमति के नहीं किए जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+