'बेटा था अंदर,बंद था दरवाजा, नहीं आ रही थी कोई आवाज...', यह दृश्य देख पिता के उड़ गए होश
Meerut News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां के मायके चले जाने से बेटा इतना दुखी हो गया कि उसने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किशोर शनिवार को घर में अकेला था। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। किशोर के चाचा का एक्सीडेंट हो गया था। उसके पिता अपने भाई को देखने के लिए मुजफ्फरनगर गए थे। रविवार दोपहर पिता घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसी की छत से देखा तो बरामदे के जाल में किशोर का शव फंदे से लटका था। यह देख उनके होश उड़ गए। नीचे आए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोर को नीचे उतारा लेकिन तबतक बहुत देर हो गई थी। वह मर चुका था।अब माता पिता के पास पछताने के अलावा कुछ नही था। दोनो खुद को कोष रहे है।
सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, उक्त किशोर के माता-पिता में विवाद चल रहा है। किशोर की बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन भी रिश्तेदारी में गई हुई थी।
रविवार को किशोर ने फोन कर मां से घर लौट आने के लिए कहा था। लोगों के मुताबिक महिला ने घर आने से साफ इन्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता भी सुधबुध खो बैठे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किशोर दोस्तों से कहता था कि मां के बिना मन नहीं लगता। उसने दसवीं के बाद स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications