LIVE Meerut Nikay Chunav Result 2023: मेरठ में बीजेपी ने बीएसपी का गढ़ तोड़ा
Meerut Chunav Result 2023 Live Updates: मेरठ नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Meerut nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत मेरठ में मेयर पद के लिए आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मेरठ में पिछली बार बसपा ने बीजेपी को नजदीकी मुकाबले में हरा दिया था। हालांकि इस बार भी यहां बसपा अपने जीत के दावे कर रही है लेकिन अबकी बार 2017 के लिहाज से परिस्थितियां बदली हुई हैं। इस बार भी बसपा और बीजेपी के बीच ही मुकाबला होने की उम्मीद है। यहां पढ़िए मेरठ मेयर पद पर हो रही मतगणना की पल पल की अपडेट...
मतगणना अपडेट:-
LIVE Feed
मेरठ में बीजेपी ने पलटी बाजी
मेरठ का इतिहास रहा है कि कोई भी पार्टी यहां लगातार तीसरी बार नहीं जीतती है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार के दम पर इस बार बीजेपी ने मेरठ मेयर सीट पर बाजी पलट दी है। यहां बीजेपी के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया भारी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले यहां 1995, 2000 में जहां बसपा ने जीत हासिल की तो 2006 और 2012 में मेयर की सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया था। इसके बाद 2017 में बसपा ने फिर यह सीट अपने नाम कर ली थी। अहलूवालिया की जीत की सुगंध मिलते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
बीजेपी उम्मीदवार अहलूवालिया फिर हुए आगे
लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही है। मेरठ में बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया फिर आगे हो गए हैं। ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार फिर पिछड़ गए हैं। हालांकि असद ने कुदद समय तक बीजेपी और अन्य पार्टियों पर लीड बनाए रखी लेकिन अहलूवालिया ने जल्द ही लीड ले ली।
up panchayat chunav result: सपा को मिली शुरुआती बढ़त
मेरठ में उम्मीद की जा रही थी कि मुख्य मुकाबला बीजेपी और बसपा के बीच होगा। लेकिन शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती में सपा के उम्मीदवार ने सभी उम्मीदवारों पर बढ़त बना ली है। हालांकि अभी ये शुरूआती रुझान हैं जैसे जैसे वोटिंग बढ़ेगी वैसे वैसे उम्मीदवारों के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिलेगी।
353 केंद्रों पर चल रही मतगणना
मेरठ में 353 केंद्रों पर सुबह ही मतगणना का काम शुरू हो गया। मेरठ में बसपा और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। अब धीरे धीरे सीटों के रूझान भी आने लगेंगे। हालांकि जहां पर मेयर और पार्षदों के चुनाव ईवीएम से हुए हैं वहां पर नतीजा आने में समय लग सकता है। जिन जगहों पर मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ है वहां पर नतीजे आने में देर लगेंगे।
कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना
मेरठ नगर निगम सीट पर इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और बसपा के बीच है। सुबह से ही बसपा और भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मतगणना केंद्र के बाहर जमा हो गए हैं। मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हार जीत के बाद किसी तरह का जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications