युवक ने मनाई बर्थडे पार्टी, दोस्तों के साथ डांस कर बनाया वीडियो, अब पुलिस कर रही उसकी तलाश, जानिए वजह
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पिस्टल से केक काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक पिस्टल से केक काटने के बाद फायरिंग भी करता नजर आ रहा है। इस दौरान गाना भी बज रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मेरा जनपद के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस का कहना है कि पिस्टल से केक काटने और फायरिंग करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि एक कार की बोनट पर केक रखकर कुछ लड़के जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान जिस लड़के का जन्मदिन है वह हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा है।
बैकग्राउंड में 'तू सिखावेगी तमीज, हम बड़े बदतमीज' गाना बज रहा है। इस दौरान जिस लड़के का जन्मदिन था वह पिस्टल से के काटता है। केक काटने के बाद वह हवाई फायरिंग भी करता है। सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में कंकर खेड़ा का रहने वाला विशाल जाट और बंटी जाट सहित कई अन्य लड़के हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications