नाबालिग सौतेली बेटी के साथ डेढ़ साल से कर रहा था रेप, बेटी ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पिता की घिनौनी हरकत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने रिश्तों को शर्मशार ही नहीं किया। बल्कि बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर दिया। दरअसल, एक 14 वर्ष की नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ शनिवार को टीपी नगर थाने पहुंची और अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता डेढ़ साल से उसके साथ रेप कर रहा है।

Police have arrested a father in Meerut district for physical attack his daughter

मोबाइल में रिकॉर्ड की घिनौनी हरकत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वो इस बारे में अपनी मां से कहने की बात करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, चाकू दिखाकर उसकी मां और उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस धमकी के बाद मासूम हैवान पिता के दरिंदगी का शिकार होती रही, लेकिन एक दिन जब सब्र का बांध टूट गया तो उसने पिता की घिनौनी हरकत का मोबाइल से वीडियो बना लिया और फिर वीडियो मां को दिखाया।

डेढ़ वर्ष से पिता कर रहा था दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपनी मां को मोबाइल पर बनाई एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें उसका सौतेला पिता उसके साथ घिनौनी हरकत करता दिखाई पड़ रहा है। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसका पिता बीते डेढ़ वर्ष से उसके साथ मारपीट कर और चाकू दिखाकर दुष्कर्म करता आ रहा है। डर के कारण वह उसे यह बात नहीं बता पा रही थी इसीलिए उसने यह वीडियो बनाई है। बेटी के साथ हुई हैवानियत को देखकर मां आगबबूला हो गई और बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
एसएसआई थाना टीपी नगर अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया कि थाना टीपी नगर क्षेत्र निवासी आरोपी मकान बनाने के ठेके लिया करता था। उसने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद एक बच्ची की मां से दूसरी शादी की थी। पीड़ित किशोरी अब 14 वर्ष की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+