मेरठ: नुसरत से निशी बन प्रेमी से की शादी, अब जान से मारने की धमकी दे रहे है परिजन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नुसरत से निशी बनी एक युवती ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। वहीं, युवती के परिजनों ने इस विवाह पर आपत्ति जताई है। युवती का आरोप है कि अब उसके घरवाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। नुसरत से निशी बनी युवती ने एसपी क्राइम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। निशी का कहना है कि वह बालिग है और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का उसे अधिकार है।

nusrat made nishi became married to lover

क्या है मामला
अमर उजाला की खबर के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की निवासी नुसरत ने बताया कि वह इंटर की पढ़ाई कर चुकी है। उसका शिवपुरम निवासी कपिल तोमर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम-विवाह की तैयारी की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने युवती को फटकार लगाकर उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। इस मामले में परिजनों ने पंचायत भी बुलाई। लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।

धर्म परिवर्तन कर नुसरत से बनी निशी
युवती ने बताया कि 16 अगस्त को उसने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम निशी रख लिया। इसके बाद 16 अगस्त को ही गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। साथ ही 23 सितंबर को एडीएम सिटी कार्यालय में विवाह का पंजीकरण भी करा दिया। अब भविष्य में अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है। लेकिन आरोप है कि युवती का पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार हत्या की धमकी दे रहे हैं। युवती ने बताया कि उसके पति कपिल को भी हत्या की धमकी दी जा रही हैं।

एसपी क्राइम ने सुरक्षा का दिया आश्वासन
नुसरत उर्फ निशी अपने पति कपिल के साथ शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसपी क्राइम रामअर्ज के समक्ष युवती ने धर्म परिवर्तन का शपथ पत्र, विवाह प्रमाणपत्र और विवाह पंजीकरण की प्रति के साथ बालिग होने के कागजात दिखाए। युवती ने एसपी क्राइम से कहा कि मुझे और मेरे पति को हत्या की धमकी दी जा रही हैं, जबकि धर्म परिवर्तन कर शादी करना मेरा अधिकार है क्योंकि मैं बालिग हूं।

क्या कहा एसपी क्राइम ने
वहीं, एसपी क्राइम रामअर्ज ने युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच इंस्पेक्टर टीपी नगर और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को सौंपी है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+