मेरठ: 9 साल की मासूम से अधेड़ रिश्तेदार ने किया रेप, फरार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधेड़ उम्र के एक रिश्तेदार ने लालच देकर सड़क से गुजर रही 9 साल की मासूम को अपने घर में बुलाया और उसके साथ दरिंदगी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल कराते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

minor girl allegedly misdeeds by relative in meerut

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति मजदूरी करता है। बताया जाता है कि सोमवार की रात ग्रामीण की 9 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान किशोरी के पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार ने आवाज देकर किशोरी को अपने घर में बुलाया। आरोप है कि घर से कुछ सामान देने का लालच देते हुए आरोपी किशोरी को अपने घर में ले गया, जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की सहेली बदहवास हालत में दौड़ती हुई उसके घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जब तक पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे। तब तक आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका था।

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि, आरोपी फरार

सरधना थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा सोमवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बारे में सूचना दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को थाने पहुंचे किशोरी के परिजनों ने आरोपी हैदर अली पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का मेडिकल कराया गया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद किशोरी के 161 के बयान दर्ज करके उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। फिलहाल आरोपी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+