Meerut : सहेली को दिल दे बैठी बीकॉम की छात्रा, करने जा रही थी शादी, लेकिन तभी...

मेरठ, 30 जून: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बीकॉम कर रही दो छात्राएं एक-दूसरे से प्यार कर बैठीं। ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज करने भी पहुंच गईं। जब ये बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने छात्रा की पिटाई कर दी। मामला तब और बढ़ गया जब पिटाई के बाद छात्रा ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। मामला थाने पहुंचा, जहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। एक युवती शास्त्रीनगर की रहने वाली है और दूसरी लालकुर्ती क्षेत्र में रहती है। दोनों ही युवती एक कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल पहले नोएडा में नौकरी करने चली गईं। दोनों नोएडा में एक साथ ही रह रही थीं। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और शादी करने का फैसला कर लिया। इस बीच लालकुर्ती में रहने वाली युवती के परिजनों को इस बात की भनक लगी तो वह उसे नोएडा से मेरठ घर ले आए।

शादी करने जा रही थीं दोनों युवती

शादी करने जा रही थीं दोनों युवती

बुधवार को दोनों युवतियां एसएसपी ऑफिस के बाहर भी देखीं गई, जहां कचहरी में दोनों को शादी के कागजात तैयार कराने थे। लालकुर्ती निवासी युवती के परिजन को सूचना मिल गई और वे शास्त्रीनगर पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को कोर्ट परिसर में ही पीट दिया।

मामला पहुंचा थाने, जमकर हुआ हंगामा

मामला पहुंचा थाने, जमकर हुआ हंगामा

पिटाई के बाद छात्रा ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। मामला थाने पहुंचा, जहां जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दोनों युवतियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ गईं। दोनों ने कहा कि वह एक दूसरे से शादी करना चाहती हैं। थाने में काफी देर हंगामा होता रहा। परिजन दोनों युवती को शाम तक समझाने में लगे रहे, लेकिन बाद में दोनों को समझकर घर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+