मेरठ: 1.5 लाख का इनामी चांद पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपए का इनामी बदमाश चांद मोहम्मद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि चांद मोहम्मद सारिक गैंग का सदस्य था और डेढ़ लाख रुपए का इनामी बदमाश था। मुठभेड़ में सर्विलांस के हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित भी गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि एसओ टीपी नगर दिनेश चंद को भी चोट लगी है।

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की। एसएसपी के अनुसार, जानी थाना क्षेत्र के कुराली निवासी मोनू से शनिवार को बदमाशों ने बाइक मोबाइल और नगदी लूटी थी। जिसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मोनू की तरफ से टीपी नगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया। रात को पुलिस को पता चला कि कुछ बदमाश कंकरखेड़ा हाईवे से वंडर सिटी कॉलोनी के पास जा रहे हैं।
सूचना पर सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ टीपीनगर दिनेश चंद और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की। वंडर सिटी कॉलोनी के पास जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गया। सूचना पर परतापुर कंकरखेड़ा समेत कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी की। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मरने वाले बदमाश की पहचान चांद मोहम्मद (26) पुत्र मोहम्मद सत्तार निवासी परीक्षितगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक कारबाइन, एक 12 बोर की बंदूक और 55 कारतूस व एक लूटी हुई बाइक भी बरामद की है। एसएसपी का कहना है चांद पर 38 मुकदमें मेरठ और मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। परीक्षितगढ़ से चार मुकदमों में वांछित था। एडीजी मेरठ जोन की तरफ से चांद मोहम्मद पर एक लाख, डीआईजी सहारनपुर की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित था।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications