मेरठ: सोशल मीडिया पर किया था 27 साल पहले कोरोना का दवा बनाने का दावा, पहुंचा जेल

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की है, ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का दावा है कि कोरोना की वैक्सीन 27 साल पहले ही बन चुकी है और वह 6 साल से इस दवा को ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस शख्स ने पीएम को यह फार्मूला देने की बात बात कही थी।

Meerut police arrested Pawan Yadav who claimed to have made the corona virus vaccine

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पवन कुमार यादव उर्फ पवन दास है। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझनू के खेतड़ी थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुरा का रहने वाला है। पिछले तीन साल से वह कंकरखेड़ा बाईपास स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पवन की कुल्फी और गोलगप्पे की दुकान है। एसपी देहात के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। इसमें पवन यादव कह रहा है कि विश्व में फैली महामारी कोरोना वायरस के उपचार के लिए वैक्सीन का फार्मूला तैयार किया गया है।

वीडियो में वह हाथ में एक प्लास्टिक की शीशी लिए हुए है। कह रहा है कि कोरोना को जड़ से समाप्त करने की दवाई भारत में 27 साल पहले ही बन चुकी है। एसपी का कहना है कि जनता में वैक्सीन को लेकर भ्रांति पैदा हो रही थी। इस संबंध में सहारनपुर के रामपुर मनिहारान निवासी अनिल कुमार ने जानी खुर्द थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+