शादी करने के लिए बना नकली दरोगा, FB के जरिए बनाई कई गर्लफ्रेंड

Recommended Video

    शादी करने के लिए बना नकली दरोगा, FB के जरिए बनाई कई गर्लफ्रेंड

    मेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने नकली दरोगा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी करने और लड़कियों को प्रभावित करने के लिए वह सीआरपीएफ का नकली दरोगा बन गया। फेसबुक पर दरोगा की वर्दी के फोटो अपलोड करता था। एक टीचर को शादी का झांसा दे रहा था। महिला टीचर के भाई की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो फ्रॉड का खुलासा हुआ।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    मेरठ की पॉश कॉलोनी गंगानगर स्थित एक पब्लिक स्कूल की टीचर के भाई ने कुछ दिन पहले साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि सुमित भाटी उर्फ सुमित गुर्जर वर्दी का रौब दिखाकर उसकी बहन पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। दोस्ती ने करने पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवक खुद को सीआरपीएफ में दरोगा बताता है। पुलिस को कथित दरोगा की तस्वीर दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी तो मामला फर्जी पाया गया।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एसपी क्राइम डॉ. बीपी असोक ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम सेल ने नकली दरोगा सुमित गुर्जर को दरोगा की वर्दी में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मूल रुप से मेरठ के जलालपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल मेरठ की गंगानगर कॉलोनी में रह रहा है।

    क्या कहा एसपी क्राइम ने

    क्या कहा एसपी क्राइम ने

    एसपी क्राइम ने बताया कि सुमित 12वीं पास है। दो साल पहले सीआरपीएफ में ट्रेडमैन की भर्ती में असफल हो गया था, लेकिन परिजनों को धोखा देकर दरोगा की परीक्षा में पास होने का दावा कर दरोगा की वर्दी पहनने लगा था। साथ ही परिजनों को अपनी तैनाती ग्वालियर में बता रखी थी। पुलिस को जांच में सुमित की 6 से ज्यादा गर्लफेंड होने का पता चला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+