Meerut News: पानी से भरे प्लॉट में मिलीं तीन मासूमों की लाशें, परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र से हत्या की आशंका

Meerut News: यूपी के मेरठ जनपद के सिवालखास कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब रविवार को लापता हुए तीन मासूमों के शव सोमवार सुबह एक पानी भरे खाली प्लॉट में बरामद हुए। मृतकों की पहचान मानवी (9 वर्ष), ऋतिक (8 वर्ष) और शिबू (8 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों एक ही मोहल्ले वार्ड नंबर 8 के रहने वाले थे और रविवार को घर के बाहर खेलने निकले थे।

परिजन रविवार दोपहर से ही बच्चों की तलाश में जुटे थे और देर शाम तक पूरे मोहल्ले में खोजबीन चलती रही। काफी प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब 6 बजे बच्चों की डेडबॉडी उसी इलाके के एक सुनसान प्लॉट में मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

meerut news three children

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने बच्चों की मौत को साधारण डूबने की घटना मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि बच्चों की हत्या कर शव प्लॉट में फेंके गए हैं।

तंत्र-मंत्र के शक में परिजनों का आरोप

बच्चों के शवों की स्थिति देखकर परिजन बुरी तरह टूट गए। उनका कहना है कि बच्चों के नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था, जो साफ संकेत देता है कि उनकी मौत पानी में डूबने से नहीं, किसी हिंसक वजह से हुई है। कुछ परिजनों ने इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ते हुए साजिश का आरोप लगाया है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण भी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि बच्चों की हत्या कर मामले को डूबने का रूप देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को इस दिशा में भी जांच करनी चाहिए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

इस बारे में एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही बच्चों के गायब होने की सूचना मिली पुलिस टीमों को सक्रिय कर तलाश शुरू कर दी गई थी। सर्विलांस टीम समेत अन्य टीमें पूरी रात तलाशी अभियान में जुटी रहीं। सोमवार सुबह जब शव मिले तो तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि शवों की हालत देखकर फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं मृत बच्चों के परिजनों ने यह भी सवाल उठाया है कि रविवार शाम को जब वे उसी प्लॉट में गए थे तब वहां कोई शव नहीं था। ऐसे में यह कैसे संभव है कि सुबह वहां तीनों बच्चों की डेडबॉडी पाई गई? लोगों ने अशंका जताई कि शव कहीं और से लाकर फेंके गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+