Meerut जेल से रिहा किए जाएंगे करीब 280 कैदी, कोरोना संक्रमण को देखते हुआ लिया फैसला
Meerut जेल से रिहा किए जाएंगे करीब 280 कैदी, कोरोना संक्रमण को देखते हुआ लिया फैसला
Meerut, May 06: मेरठ जेल प्रशासन ने विचाराधीन बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। जिसके तहत मेरठ जेल से करीब 280 कैदी 2 महीने की अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाएंगे। जेल प्रशासन की मानें तो कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू हो जाएगी। बता दें कि मेरठ जिले में 1732 नए मामले सामने आए। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मेरठ जिला जेल प्रशासन ने बढ़ा कदम उठाया है।

मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जो विचाराधीन बंदी सात साल से कम सजा वाले अपराध में बंद हैं, उन्हें दो महीने की अंतरिम जमानत दी जाएगी। ऐसे बंदियों की संख्या करीब 230 है। बंदियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला जज मेरठ ने उनकी अंतरिम जमानत के आदेश भी कर दिए हैं। जमानत की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि करीब 50 सजायाफ्ता कैदियों को भी दो महीने की पैरोल पर छोड़ा जाएगा। इसमें उन कैदियों को प्राथमिकता मिलेगी, जो 7 साल सजा वाले अपराध में बंद हैं या पूर्व में पैरोल पर छूटने के दौरान उनका आचरण अच्छा रहा हो। 65 या इससे अधिक उम्र वालों को भी पैरोल मिलेगी। इस दायरे में गर्भवती या गंभीर रोगों से ग्रसित महिलाएं भी हैं। साथ ही जेल में बंद 45 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों का कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications