Meerut: 10 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत; कराटे टीचर ने स्कूल के गॉर्ड रूम में किया छात्रा के साथ दुष्कर्म
एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा को स्कूल के ही कराटे टीचर ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। हैवान बने शिक्षक ने स्कूल के गॉर्ड रूम में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वहीं बच्ची के परिजनों को 8 दिन बाद इस दरिंदगी का पता चला।
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के कराटे टीचर ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना से अनजान परिजन आठ दिन तक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची का उपचार कराते रहे। देर रात काफी पूछताछ करने पर बदहवास बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद शनिवार को पीड़ित का पिता दर्जनों ग्रामीणों के साथ बेटी को गोद में उठाकर थाने पहुंचा और रोते हुए कहा, 'साहब, टीचर ने बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी, उसे फांसी की सजा दो।'
स्कूल के गॉर्ड रूम में बच्ची के साथ दरिंदगी
बता दें कि मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता के साथ शनिवार को दर्जनों क्षेत्रवासी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा अनूपनगर फाजलपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। जहां मनीष उर्फ मैक्स नाम का ट्रेनिंग कोच उन्हें जूडो कराटे सिखाता है। पिता का आरोप है कि 2 जून को उसकी बेटी अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। जहां ट्रेनिंग कोच ने सभी बच्चों को चॉकलेट टॉफी लेने के बहाने बाहर भेज दिया। वहीं, गार्ड रूम में ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

8 दिन बाद बच्ची ने खोला राज, उड़ गए परिजनों के होश
वहीं बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे लहूलुहान हालत में लेकर ट्रेनिंग कोच उसके घर पर पहुंचा। जहां बताया कि प्रैक्टिस के दौरान बच्ची को चोट लग गई है। बच्ची के पिता का कहना है कि वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी बेटी का उपचार कराते रहे। देर रात काफी पूछताछ करने पर बदहवास बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने ट्रेनिंग कोच को नामजद करते हुए दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Recommended Video

पोक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई
CO दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने को टीम भेजी है। गिरफ्तारी कर आगे कार्रवाई की जाएगी। 2 जून की घटना बताई जा रही है। लड़की की उम्र लगभग 12 साल है, वह नाबालिग है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications