मेरठः रास्ते जा रहे बुजुर्ग को रोज छेड़ते थे लड़के, विरोध करने पर मार दी गोली

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर क्षेत्र के दबंगों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। घटना में घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक छोटा मवाना निवासी सलेकचंद गांव में डेयरी चलाते हैं।

meerut goons did fring on old man

परिजनों का आरोप है कि गांव के रहने वाले कुछ दबंग युवक अक्सर सलेक चंद को सड़क पर आते-जाते छेड़ा करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात भी सलेकचंद दूध देकर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले सतीश और अमरीश ने उन पर कमेंट कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर सलेक चंद ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों के साथी कल्लू त्यागी उर्फ मंत्री ने तमंचे से सलेक को गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उधर घटना के बाद घायल के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल सलेक चंद को गंगा नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ: पुलिस की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित तीन गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+