Meerut Encounter: पूर्व ड्राइवर ने किया था जेई की बेटी का अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ में तीन को दबोचा
Meerut Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जेई की 6 साल की बेटी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। यह भी बात सामने आई है कि अपहरण कर्ताओं में एक शख्स जेई का ड्राइवर रहा है। नौकरी से निकल जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा उनसे पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सोमवार को मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाले जल निगम के जेई महबूब की 6 साल की बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए गई हुई थी। बेटी स्कूल से वापस लौट रही थी इसी दौरान बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।
अपहरण करने के बाद बदमाशों द्वारा लड़की के परिजनों से 3 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई। मामले की जानकारी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा भी तत्काल जगह-जगह चेकिंग की जाने लगी। बताया जा रहा है कि उसके बाद बदमाश लड़की को उसके घर छोड़कर फरार हो गए थे।
पूर्व ड्राइवर पर पुलिस को हुआ शक
पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि पूर्व में महबूब का ड्राइवर रहा आकाश इस घटना में शामिल है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच सोमवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि आकाश अपने साथियों के साथ नौचंदी ग्राउंड के पास मौजूद है।
ऐसे में पुलिस टीम तत्काल नौचंदी ग्राउंड पहुंची। इस दौरान वहां पुलिस को देखकर आकाश और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा मना करने के बावजूद भी बदमाश पुलिस पर फायर करते रहे।
उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों के ऊपर गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजू और आकाश के पैर में जाकर लग गई। इसके अलावा उनका तीसरा सहयोगी अजय मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया।
इस बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो आकाश ने बताया कि वह जेई के यहां नौकरी करता था लेकिन पचास हजार रुपए चोरी का आरोप लगाते हुए जैन उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके अलावा राजू भी जल निगम में ही नौकरी करता था उसका भी विवाद जेई महबूब से हुआ था। ऐसे में उन लोगों ने अपने मित्र अजय के साथ घटना को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications