एसी के पाइप से निकले सांप के 40 बच्चे, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए है। दरअसल, मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद के घर में सोमवार देर रात एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे (संपोले) निकले। इस बात का पता परिवार को तब चला जब एक सांप का बच्चा उन्हें फर्श पर रेंगता मिला। इस पर वह सांप के बच्चे को पकड़ कर जंगल में छोड़ आए।

एक के बाद एक 40 साप के बच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद पुत्र दयानंद सोमवार रात परिवार के साथ सोने जा रहे थे। तभी उन्हें बेड पर सांप के तीन बच्चे पड़े हुए थे। सांप के बच्चे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते कि इतने में ही सांप का एक बच्चा एसी के पाइप से निकलता दिखाई दिया। इस पर परिजनों ने एसी को खोला तो उसमें से एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले।

ग्रामीणों की लगी भीड़
सांप के बच्चे निकलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ श्रद्धानंद के घर पर लग गई। इसके बाद सभी सांप के बच्चों को पकड़कर परिजनों ने जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इतनी अधिक संख्या में एसी से सांप के बच्चे निकलने की चर्चा गांव समेत आसपास के गांव में भी हो रही है।

मेरठ का एक घर बना सर्पलोक
इससे पहले मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में एक घर सर्पलोक बन गया। इस घर में एक साथ 300-400 सांप निकलने से घर के लोगों में दहशत हो गई। इसके बाद काफी सांप को मारने के बाद यह लोग बड़ी संख्या में सांप को जंगल में छोड़कर आ गए। परिवार वालों का दावा है कि उन्होंने एक रात में करीब 300 सांप मार डाले। इसके बाद तो घर में ही नहीं बल्कि इलाके में दहशत फैल गई।

छटपटा कर सांप ने तोड़ा दम
झारखंड के जामाताड़ा जिले के बागडेहरी थाना में एएसआई चरण बोईपई को वर्दी पहनने के दौरान एक जहरीले कोबरा सांप ने डंसा लिया था। एएसआई को सांप द्वारा काटने की जानकारी मिलते ही अन्य जवान आए और सांप को पकड़कर एक बाल्टी में रखा। कुछ देर के बाद सांप आपने आप ही छटपटाने लगा और मर गया। फिर एएसआई बोपोय पुलिस स्टेशन चले गए। स्टेशन पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी अन्य पुलिसकर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों उन्हें कुंडहित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उन पर सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications