मेरठ: पत्‍नी नहीं पहनती थी जींस, इसलिए पति ने दिया तीन तलाक

Meerut Triple Talaq Case: मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) से एक तीन तलाक (Triple Talaq) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्‍स ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया, क्योंकि वो जींस पहनकर डांस नहीं करती थी और गाना नहीं गाती थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार को उसके दामाद ने घर आकर खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने उसे किसी तरह बचा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

man gives triple talaq to wife for not wearing jeans in meerut

जींस पहनने और डांस करने का दबाव बनाता था शौहर

मेरठ के न्‍यू इस्लामनगर की रहने वाली युवती का निकाह आठ साल पहले हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनस के साथ हुआ था। अनस दिल्ली में नौकरी करता है। पिछले कुछ समय से अनस का अपनी पत्‍नी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। युवती का आरोप है कि पति अनस जींस पहनने, डांस करने और गाना गाने का दबाव बनाता है। वह कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। यही नहीं बच्चों को ठंडे पानी में खड़ा कर यातनाएं भी दे चुका है। परेशान होकर उसने पंचायत में भी गुहार लगाई लेकिन कुछ हल नहीं निकला। दो दिन पहले अनस ने उसे तीन तलाक दे दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

युवती के पिता अमीरूद्दीन ने बताया कि बीती मंगलवार की रात अनस उनके घर आया और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेरठ सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की तरफ से ट्रिपल तलाक (Triple Talaq) को असंवैधानिक करार दिया जा चुका है। इसके बावजूद तीन तलाक के मामले बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों देश राजधानी दिल्ली में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक बोल कर छोड़ दिया। यही नहीं, उसके साथ बेहरमी से मारपीट भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+