मेरठ: 'अमन' बनकर चार बच्चों के बाप अब्दुल ने किया था किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर किया रेप, गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीती तीन सितंबर को अगवा की गई नाबालिग किशोरी को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि चार बच्चों के बाप अब्दुल ने अपना नाम 'अमन' बताकर किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद आरोपी किशोरी को बंधक बनाकर पिछले कई दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Recommended Video

    मेरठ: 'अमन' बनकर चार बच्चों के बाप अब्दुल ने किया था किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर किया रेप, गिरफ्तार
    man arrested for misdeeds minor girl in meerut

    प्रेमजाल में फंसाकर किया अगवा

    कंकरखेड़ा क्षेत्र में 42 साल का अब्दुल अपनी बीवी और चार बच्चों के साथ किराए पर रहता था। इसी क्षेत्र में मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ किराए पर रह रहा था। आरोप है कि अब्दुल ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को फोन पर अपना नाम अमन बताते हुए दोस्ती कर ली। इसके बाद किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी बीती तीन सितंबर को उसे रास्ते से अगवा करके ले गया।

    बंधक बनाकर लगातार कर रहा था रेप

    मामले का खुलासा होने पर हिंदू संगठन लगातार हंगामा करते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग उठा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की कॉल डिटेल में मिले नंबरों को सर्विलांस पर लेते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे अगवा करके गाजियाबाद ले गया, जहां एक रात उसे एक कमरे में रख कर उसके साथ रेप किया गया। अगले दिन आरोपी उसे मेरठ के गंगानगर में ले आया और यहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

    पहले भी दो शादी कर चुका है आरोपी, पहनता है विग

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि चार बच्चों का पिता अब्दुल पहले भी दो बार शादी कर चुका है। लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए उम्र दराज अब्दुल विग पहनता था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस कांड में अन्य कई लोगों को भी शामिल बताते हुए जांच की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+