'मसूद अजहर को मारो, 51 लाख दूंगा', कहने वाले बीजेपी नेता को सता रहा खुद की हत्या का डर
मेरठ। हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख रहे कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अब कई हिंदू संगठनों के नेताओं को अपनी हत्या का डर सता रहा है। राज्य सरकार ने कई संगठनों के पदाधिकारियों से सुरक्षा वापस ले ली थी, अब वे पदाधिकारी सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ऐसे नेताओं में मेरठ भाजपा के अगुवा विनीत अग्रवाल शारदा भी शामिल हैं। विनीत वही नेता हैं, जिन्होंने कहा था कि कोई जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर को मारेगा तो उसे 51 लाख का इनाम देंगे।' किंतु अब विनीत खुद डरे हुए हैं। विनीत को डर है कि जैसे कमलेश तिवारी को उन्हीं के कमरे पर मार डाला गया, कहीं उसी तरह हत्या न हो जाए।

मीडिया से बात करते हुए विनीत ने एक हिंदू नेता की हत्या पर दुःख जताते हुए कहा कि जिस तरह से ये हत्याएं हो रही हैं, दुखद हैं। लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।'

'खतरा तो मेरी जान को भी है। हमने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे अब चिंता होती है। मेरी सुरक्षा के बारे में सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए, हम यह भीख नहीं मांग रहे। बल्कि हमारा हक है।'












Click it and Unblock the Notifications