तांत्रिक की सलाह पर पति को सिर्फ ये खिलाने लगी पत्नी, परेशान होकर बोला- पीछा छुड़ाओ
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अजीबोगरीब कारण सामने आया है। पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने अब उससे तलाक चाहता है। बता दें, दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

डॉक्टर से नहीं हुआ इलाज तो तांत्रिक के पास पहुंची पत्नी
मेरठ के दौराला की रहने वाली महिला की शादी 10 साल पहले बिजनौर में रहने वाले शख्स से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, अचानक पति की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर को दिखाया, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। काफी इलाज से कोई फायदा न होता देख पत्नी एक तांत्रिक के पास गई।

तांत्रिक की सलाह पर लड्डू खिलाती है पत्नी
तांत्रिक ने महिला को पति को सुबह 4 बजे से पहले और शाम को 4 बजे से पहले लड्डू खिलाने की सलाह दी। अपने पति के भले के लिए महिला रोज उसे लड्डू खिलाने लगी, लेकिन इस वजह से दोनों के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं।

'अंधविश्वास का इलाज नहीं'
परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पीड़ित पति ने बताया, 'मैं जब भी पत्नी से खाना मांगता हूं तो वह लड्डू ही देती है।' परिवार परामर्श केंद्र के काउंसिलर का कहना है कि उन्होंने पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया था, लेकिन वह महिला के अंधविश्वास का इलाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला का ऐसा मानना है कि लड्डू उसके पति की तबीयत ठीक कर देगा।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications