मेरठः पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा तो दोस्तों ने मिलकर युवक के कर डाले 100 टुकड़े

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड़की को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गोली मार दी। फिर उसके शव के 100 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उन टुकड़ों को बोरवेल में डाल दिया। इस खौफनाक वारदात के खुलासा होने के बाद पुलिस अब बोरवेल की खुदाई करने में जुटी हुई है। इस मामले में थाने में मृतक की गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

friends did murder of boy and choped his dead body into 100 pieces

फाजलपुर निवासी रूपक को उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर जिटोला गांव दावत के नाम पर ले गये। सभी दोस्तों ने जिटोला गांव में संजय गुर्जर के घर पर देर रात तक शराब पार्टी की। इस दौरान दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद में रूपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया। वहीं बेटे के घर नहीं लौटने पर रूपक के पिता जसवंत ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उन्हें रूपक का कोई अता-पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने गत 27 जून को कंकरखेड़ा थाने में रूपक की हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने रूपक के दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान एक दोस्त ने पूरा राज उगल दिया। अब पुलिस शव की बरामदगी के लिए बोरवेल की खुदाई करवा रही है। घटना में मुख्य आरोपी जिटोला निवासी विक्की पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस की गिरफ्त में आए विशाल के मुताबिक विक्की ने रूपक के शव को पहले खेत में गाड़ दिया था। लेकिन दो दिन बाद बाहर निकालकर शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर पास में मौजूद बोरवेल में डाल दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने रूपक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। लेकिन जैसे ही उसकी लाश बरामद हो जाएगी। केस को हत्या के केस में तब्दील कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+