मेरठ: चीनी मिल के पूर्व अधिकारी ने अपार्टमेंट से लगाई छलांग, मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार की सुबह चीनी मिल के पूर्व अधिकारी ने बहुमंजिला इमारत से छलांग लगा दी। पूर्व अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चीनी मिल के पूर्व अधिकारी ने आत्मत्या की है। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

एक महीने पहले छोड़ी थी नौकरी
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर यशोदा कुंज कॉलोनी में रहने वाले 43 वर्षीय नीरज ने एक महीना पहले मवाना शुगर मिल से नौकरी छोड़ी थी। नीरज यहां अधिकारी के पद पर थे। उनकी पत्नी वंदना मवाना में एक स्कूल में पढ़ाती हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे नीरज अपनी बलेनो कार से डिवाइडर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट पर पहुंचे। कुछ देर बार उन्होंने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications