BSP के पूर्व विधायक हाजी अलीम की हत्या मामले में नया मोड़, परिजनों ने कहा- अनस ने नहीं, चाचा ने कराया था मर्डर

मेरठ। 10 अक्टूबर 2019 को बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम का गोली लगा शव उनके बेडरूम में पड़ा मिला था। इस मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी 12 मार्च 2020 को हाजी अलीम के बेटे अनस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड को खोलने का दावा किया था, लेकिन हाजी अलीम के परिवर ने सीबीसीआईडी के ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के परिवार वालों ने सीबीसीआईडी पर फर्जी खुलासा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अनस ने उठाई थी आवाज

अनस ने उठाई थी आवाज

मेरठ में मीडिया से मुखातिब हाजी अलीम के बेटे दानिश अलीम ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या उनके खास सुरक्षा कर्मी शारिब ने की थी। पिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे चाचा यूनुस ने सबूत मिटाने का काम किया। तीन दिन तक इस मामले में परिवार के कहने के बाद भी उन्होंने कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। अनस ने अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए मुहिम छेड़ने की कोशिश की तो उसे भी डरा धमका कर शांत करा दिया गया। समाज का दबाव बनता देख यूनुस ने तीन दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

 सियासी फायदे के लिए मर्डर कराने का आरोप

सियासी फायदे के लिए मर्डर कराने का आरोप

दानिश ने आरोप लगाया कि चाचा यूनुस शुरू से ही अनस को फंसाने की कोशिश कर रहे थे। दानिश अलीम ने दावा किया कि सीबीसीआईडी के लोगों ने उन्हें इसके संकेत दिए थे कि उनके चाचा यूनुस की कोशिश अनस को फंसाने की है। बाद में वहीं हुआ और अनस को फंसवा दिया गया। दानिश अलीम का आरोप है कि चाचा यूनुस हाजी अलीम की जगह बुलंदशहर के विधायक बनना चाहते थे, जो मेरे पिता के जिंदा रहने तक मुमकिन नहीं था। इसलिए मेरे पिता की हत्या कराई गई और अब उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया गया।

सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग

सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग

दानिश ने मीडिया के जरिए पूरे मामले की सीबीआई जांच और पूरे परिवार (चाचा यूनुस के परिजन) का नारको टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट और लाइ डिटेक्ट टेस्ट कराने की मांग की। मीडिया से पूर्व विधाक हाजी अलीम की पत्नी कमर जहां भी रूबरू हुईं। उन्होंने भी मर्डर केस की सीबीआई जांच कराए जाने की गुहार लगाई। अपने देवर यूनुस से कमर जहां ने अपने बेटों की जान को खतरा जताया है।

2019 में घर में मिला था शव, बुलेट इंजरी

2019 में घर में मिला था शव, बुलेट इंजरी

दरअसल, हाजी अलीम की बुलंदशहर आवास पर ही 10 अक्टूबर 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या बताते हुए केस बंद कर दिया था। लेकिन हाजी अलीम के बेटे अनस अलीम ने पैरवी कर केस को दोबारा खुलवाया। इसके बाद जांच सीबीसीआईडी को दी गई। सीबीसीआईडी ने तीन दिन पहले हाजी अलीम के बेटे अनस अलीम को ही हत्या के आरोप में मेरठ से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+