कोरोना पॉजिटिव की बीवी और तीन साले भी निकले वायरस संक्रमित, तीन मकान सील, 50 संदिग्धों को किया आइसोलेटेड
मेरठ। यूपी के मेरठ में बुलंदशहर के खुर्जा निवासी व्यक्ति में कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अब उसकी पत्नी सहित उसके 3 सालों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद मेरठ के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में इस व्यक्ति के मेरठ स्थित ससुराल के तीन मकानों को ताला लगाकर वहां के 50 लोगों को रडार पर लेकर आइसोलेटेड कर दिया है। साथ ही सभी के कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। इनमें से 35 लोगों को सुभारती में तो 15 लोगों को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मेरठ सीएमओ डॉ राजकुमार का कहना है कि यह व्यक्ति अमरावती से मेरठ आया था तो आते वक्त ट्रेन में भी इसने कई लोगों को इनफेक्ट किया होगा। वहीं मेरठ में यह एक शादी समारोह में शामिल हुआ था और मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी जिसके लिए सीएमओ ने अपनी सर्विलांस टीम को लगा दिया है। जिन-जिन लोगों से इसका कॉन्टेक्ट रहा है। उनको ट्रेस करने की कोशिश कर रहा है।
हालांकि अभी इनमें से किसी भी पेशेंट की हालत गंभीर नहीं है। डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि जल्द ही इन सबका इलाज ठीक कर लिया जाएगा। साथ ही कोविड-19 की रिपोर्ट आने के बाद जिन लोगों में पॉजिटिव पाया जाएगा उन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनका इलाज किया जाएगा। वहीं जिन लोगों में लक्षण निगेटिव आएंगे उन लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वॉरंटाइन किया जाएगा।
सीएमओ राजकुमार का कहना है कि इतने लोगों को इफेक्ट करने वाले इस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के आगे एक बहुत बड़ी चुनौती है। इन लोगों को ट्रेस कर इनका इलाज करना और शहर में इस वायरस को फैलने से रोकना होगा।












Click it and Unblock the Notifications