मेरठ: 52 साल का पड़ोसी करता था अश्लील इशारे, परेशान छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को अधेड़ पड़ोसी की छेड़छाड़ से आहत होकर बीटीसी की छात्रा छत से कूद गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दबंग की दबंगई से डरे मृतका के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना श्मशान घाट में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

fed up with eve teasing btc student jumped to death in meerut

छात्रा से अश्लील इशारे करता था 52 साल का पड़ोसी

मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी ने कुछ समय पहले ही बीटेक किया था। वर्तमान समय में युवती बीटीसी की ज्वॉइनिंग के लिए तैयारी कर रही थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला लगभग 52 साल का मुकेश अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी छत पर कपड़े सुखाने जाते समय युवती को अश्लील इशारे करता था, जिसके चलते कई बार दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बावजूद दबंग पड़ोसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

आहत होकर तीसरी मंजिल से कूद गई छात्रा

युवती के परिजनों का आरोप है कि बुधवार को भी आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की, जिससे आहत होकर युवती अपने घर की तीसरी मंजिल की छत से कूद गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी की दबंगई से डरे हुए मृतका के परिजन बिना किसी को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ आरोपी मुकेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+