दुबई में घरेलू हिंसा की शिकार मेरठ की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक महिला शादी के बाद पति के साथ दुबई गई, लेकिन अब वहां उसकी जान को खतरा बना हुआ है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी वीडियो भी ट्वीटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें विदेश मंत्रालय को भी टैग किया गया है। पीड़ित महिला अब अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रही है।
Recommended Video
2018 में हुई थी शादी, इसी साल पति के पास दुबई पहुंची दिव्या
दुबई में रह रही दिव्या गुप्ता ने वायरल वीडियो में अपने पति दीपेश गुप्ता पर दहेज के लिए मारपीट करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो में दिव्या ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। 2 जनवरी 2020 को वह पति के पास दुबई पहुंची। वहां उसकी सास और ननद भी रहती है। आरोप है कि दुबई में उसके ससुराल वाले और पति उसकी पिटाई करते हैं। दिव्या ने दुबई पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने समझौते की सलाह दे डाली।
दिव्या ने दिखाए पिटाई के जख्म
दिव्या ने वीडियो में रोते हुए बताया कि उसकी 13 महीने की बेटी भी है। उसे डर है कि ससुराल वाले उसे और उसकी बेटी की जान ले लेंगे। ट्विटर पर मदद की गुहार लगाते हुए दिव्या ने पिटाई के जख्म भी दिखाए हैं। उसका कहना है कि हिंसा में घायल होने के बाद हॉस्पिटल में इलाज कराने गई, मगर अब उसके पास पैसे नहीं हैं।
मेरठ: FSDA ने पकड़ी 25 लाख की नकली दवाइयां, दबंगों ने टीम पर हमला कर तोड़ दी गाड़ी