जमानत पर छूटे अपराधी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया, वह झांसे में नहीं आई तो बरसाई गोलियां

मेरठ। यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अपराधी को किसी महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने पर जेल हुई थी। हाल ही वह जमानत पर छूटा था। दो दिन पहले वह फिर महिला के पीछे पड़ गया। उसने बॉथरूम से महिला के नहाते समय अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उसके बाद उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर समझौते का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी।

dabang criminal records video of woman bathing and then harassed him

पीड़िता के अनुसार, मंगलवार की रात आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके बाद वह एसएसपी से शिकायत करने आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले वह अपने घर के बाथरूम में मैं नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी मुरसलीन ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। दो दिन से मुरसलीन पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए वीडियो वायरल करने और महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था।

मगर, जब महिला दबाव में नहीं आई तो कल रात आरोपी ने उसके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। पीड़िता ने बताया उसने कल रात की घटना की शिकायत थाने में की थी। पीड़िता ने आरोपी से अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्यवाई के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+